रायपुर : राज्य शासन के निर्देश पर राज्य लोकनिर्माण विभाग राजधानी शहर रायपुर नगर निगम के जोन 1 क्षेत्र में पहाड़ी चौक खालबाड़ा आदर्शनगर मुख्य मार्ग में तेलघानी नाका चौक से गुढियारी पहाड़ी चौक होकर कोटा चौक तक सडक़ मार्ग चौड़ीकरन के लिए तोड़ गए मकानों के प्रभावितो ने शनिवार को पहले देवेन्द्र नगर स्थित आफिसर्स कालोनी तक पैदल मार्च किया तथा देर शाम को जेल परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
शनिवार को राज्य लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित जनहितकारी सडक़ चौड़ीकरण योजना में सडक़ सीमा क्षेत्र में पहाड़ी चौक गुढिय़ारी, आदर्शनगर, खालबाड़ा मार्ग में नगर निगम रायपुर के नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता सहित संबंधित जोन 1 नगर निवेश विभाग के साथ जोन 3,5,7,8 की नगर निवेश टीमों ने रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त रजत बंसल के निर्देश पर निगम अधिकारियों एवं सुरक्षा गार्डो की उपस्थिति में सघन अभियान चलाकर प्रस्तावित सडक़ चौड़ीकरण सीमा क्षेत्र में 30 निर्माणों को सघन अभियान चलाकर तोड़ा गया। जिसका वहां के नागरिकों ने विरोध किया जिसके चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया। इधर इस कार्यवाही की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और क्षेत्रवासियों के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर प्रभावित परिवारों ने दिन भर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा एवं शाम को पैदल रैली निकालकर देवेन्द्र नगर स्थित आफिसर्स कालोनी पहुंचकर कर कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया जहां सभी का गिर$फ्तार कर जेल लाया गया। जेल परिसर में भी प्रभावितो ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रभावितों ने सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।
Please comment