छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंमहासमुंद

महासमुंद : एसपी संतोष सिंह को ‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड

महासमुंद : कम्युनिटी पुलिसिंग के सकारात्मक प्रयासों विशेषकर बच्चों को सशक्त बनाने के लिए उपाय, संवेदनशीलता और उनके प्रति अपराध में कमी लाने के प्रयासों के कारण राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने महासमुंद एसपी संतोष सिंह को ‘चैम्पियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड से सम्मानित किया।यह पुरस्कार इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनामी संस्था द्वारा भारत सरकार द्वारा देश में चिन्हित कुल 115 आशावादी जिलों में अपने सकारात्मक प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन लाने वाले 35 चयनित व्यक्तियों- राजनीतिज्ञ, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व समाजसेवियों को दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें – महासमुंद : चोरी का लैपटाप बेचने तलाश रहा था ग्राहक, गिरफ्तार

जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्यरत पांच आईएएस व पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ 5 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन व्यक्तियों का चयन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी ने किया है। छतीसगढ़ से यह सम्मान महासमुंद पुलिस अधीक्षक को मिलना गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिला पुलिस व संयुक्त राष्ट्र संघ की बाल अधिकार के लिए कार्यरत संस्था यूनिसेफ महासमुंद जिले को ‘चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस जिला’ बनाने के  लिए कार्यरत हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button