छत्तीसगढ़

बिगड़े मौसम से जिले में धान खरीदी हुई बंद, दलहन, तिलहन और चने की फसल को हुआ नुकसान

 गरियाबंद। बिगड़े हुए मौसम ने गरियाबंद जिले के 82 धान खरीदी केन्द्रों मे 53 खरीदी केन्द्र मे 2 दिनो से रोक लगा दी गई है मात्र 29 खरिदी केन्द्रो धान खरीदी जारी है इसके अलावा सब्जी तथा दलहन तिलहन चना आदि की खेती करने वाले किसानों की फसल भी इस बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई है

दरअसल मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन इसे लेकर पहले से सतर्क हो गया था और सभी धान खरीदी केंद्रों को ताल पत्री और पॉलिथीन से धान को ढकने के निर्देश दिए थे जिसके बाद  ज्यादातर धान खरीदी केंद्रों में धान के स्टेक को ढकवा दिया गया था जिसके बाद रात में खूब बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे जिसके चलते कुछ धान खरीदी केंद्रों में बारिश के चलते नुकसान होने की भी खबर आ रही है। टोकन लेने के बावजूद सैकड़ों किसान आज धान नहीं भेज पाए जिला प्रशासन ने उनके टोकन को स्टैंड करते हुए आगामी दिनों में उनका धान पहले खरीदने की बात कही है जिला कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी गरियाबंद जिले में लक्ष्य का 50% प्रतिशत से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है वहीं 60% लोग अपना धान बेच चुके हैं अभी भी मौसम के कारण 2 दिन तक इसमें व्यवधान रहने की संभावना है पहले से धान पर कवर केप रखने के निर्देश दिए गए थे वही किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।कुल मिलाकर गरियाबंद जिले के 53 धान खरीदी केंद्रों में आगामी कुछ दिनों तक धान खरीदी  प्रभावित रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button