छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत: केंद्र के फैसले का सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देने के केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। केंद्र ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर दिया है, वहीं पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने इस कदम को आम जनता के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे देश के करोड़ों परिवारों, किसानों, श्रमिकों और मध्यमवर्ग को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न डालने का यह निर्णय सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लोगों की दैनिक जरूरतों पर पड़ने वाले खर्च को कम करेगा और महंगाई से राहत दिलाने में सहायक होगा। उन्होंने देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति आभार जताया और इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button