गर्भवती सांभर का शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबजार। वन परीक्षेत्र अर्जुनी में सांभर का शिकार करने वाले 4 आरोपियों को गस्त में निकले वन रक्षक की टीम रंगे हाथों पकड़ा है। वन मंडल अधिकारी बलौदाबाजार के, आर बढ़ई, के आदेशानुसार एवं उप मंडल अधिकारी विनोद सिंह ठाकुर के मार्ग दर्शन पर अर्जुनी वन परिछेत्र अधिकारी संतोष चौहान ने जंगली सांभर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा है।
अर्जुनी रेंजर का कहना है की कोई भी आरोपी अर्जुनी रेंज में शिकार करते हुए मिलेंगे तो सीधा जेल भेजा जाएगा किसी को बक्शा नही जायेगा जंगली संम्भर का शिकार करने बाले आरोपी पकडने का पूरा श्रय महराजी सर्कल के समस्त स्टाफ को दिया आरोपी ग्राम बंगलापली के निवासी 1. गनेश वल्द पिंगल मांझी 26 वर्ष 2. दबेल वल्द मंगलू मांझी 56 वर्ष 3. फुलसिंग वल्द महादेव मांझी 28 वर्ष 4. कमलेश वल्द चंदेल मांझी के द्वारा परिसर दक्षिण महराजी क. क्र.360 महराजी से अर्जुनी मार्ग कुरूपाठ के पास मादा सांभर (गर्भवती) को कुत्तों से आखेट कर कुल्हाड़ी से सिर को मारकर शिकार किया गया।
जिसमें कुल्हाड़ी, थैला , मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स CG 13 AK 2131 को जब्त कर महराजी मुख्यालय लाया गया तथा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर समस्त अभियुक्तों को न्यायलय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे स.प .महराजी ,बसंत खांडेकर तृप्ति कुमार जायसवाल परिसर रक्षी महकोनी ,राजेस्वर वर्मा परिसर रक्षी उत्तर महराजी ,रविंद्र कुमार पांडे परिसर रक्षी दलदली ,चंद्रभुवन मनहरे परिसर रक्षी गिरौद ,नरोत्तम पैकरा परिसर रक्षी दक्षिड़ महराजी ,सुनीता पैकरा परिसर रक्षी पूर्व महराजी एवं सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा है।