Uncategorized

तीसरी बार पिता बनने जा रहे मनोज तिवारी,शेयर की पत्नी की गोदभराई की तस्वीरें

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहुर एक्टर,सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला हैं। जी हां, मनोज तिवारी जल्द ही तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई हुई, जिसका वीडियो मनोज तिवारी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियों शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते….बस महसूस कर सकते हैं।  मनोज तिवारी के वीडियो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। बता दें कि मनोज तिवारी संगीत और भोजपुरी फिल्मों की दुनिया से होते हुए संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी। हालांकि, इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया था। पहली पत्नी रानी से मनोज की एक बेटी है। मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई थी। सुरभि और मनोज की भी एक बेटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button