छत्तीसगढ़

मरकाम ने कहा- शिव प्रकाश और डी. पुरंदेश्वरी मिलकर भी रमन-बृजमोहन-सरोज गुट को एक नहीं कर सके

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बयान जारी किया है। मरकाम ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी दोनो मिलकर भी रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय, गुट की आपसी लड़ाई को खत्म नहीं कर पाए। डी. पुरंदेश्वरी जिन भाजपा नेताओं पर अविश्वास जता रही है उन्हीं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति बना रही है। एक तरफ रमन सिंह को चेहरा मानने से इंकार करती हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ दौरा करने से परहेज करती है और उन्हीं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति बनाती हैं। असल में डी. पुरंदेश्वरी दिग्भ्रमित हैं और पीटे हुए मोदी के मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जाना चाहती है। भाजपा के मठाधीश नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर पाई। बैठक में भाजपा के सांसद और विधायकों को भी गैर जिम्मेदार माना गया है और उन्हें जनता एवं कार्यकर्ताओं से मिलने की हिदायत दी गई है। डी. पुरंदेश्वरी जब भी छत्तीसगढ़ आती हैं भाजपा नेताओं को नया टास्क देकर और टास्क पूरा करने का समय सीमा देकर चली जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button