छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सम्मान बैज से हुआ सम्मान, सैनिक कल्याण योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक के रूप में मुख्यमंत्री को सम्मान बैज लगाया और सैनिक कल्याण संचालनालय द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की रक्षा में जुटे जवानों और उनके परिवारों के अदम्य साहस एवं त्याग को नमन करने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि शहीद परिवारों और सैनिकों के कल्याण में संवेदनशीलता और योगदान की भावना के साथ आगे आएं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण के लिए अपना अंशदान भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button