देशबड़ी खबरेंविदेश

‘चीनी संक्रमण’ के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे हम, मरीज करीब 7 लाख

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में 23,932 मामले सामने आए। इसी के साथ भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसर सबसे संक्रमित देश बन गया है. पिछले कुछ दिनों से रूस में नए संक्रमितों की संख्या में बेहद कमी आई है, जबकि दूसरी तरफ भारत में ये वारयस अपना रौद्र रूप दिखा रहा है.

रूस में अब तक 6,81,251 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10161 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में सबसे ज्यादा केस अमेरिका में सामने आए हैं । यहां अब तक 29 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.32 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्राजील इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में अब तक 16 लाख मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 64,900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भारत में 6.97 लाख केस आए हैं। जबकि 19,700 लोगों की मौत हुई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट भारत में अब तक 4.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2.53 लाख का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60.88% है। यानी भारत में हर 100 मरीज में 60.88 ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 2 लाख के पार पहुंचे केस भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां संक्रमण के केसों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। जबकि 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6555 केस सामने आए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में अब तक 1.11 लाख केस सामने आए हैं। यहां 1510 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 99444 केस सामने आए हैं। राज्य में 3067 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, गुजरात में अब तक कोरोना के 36 हजार मामले सामने आए हैं। यहां 1944 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button