Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

गुजरात में नई सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी कैबिनेट हुआ आउट

नई दिल्ली। भूपेंद्र पटेल के सीएम बनने के बाद अब पूरा मंत्रिमंडल ही नया हो गया है। आज मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 24 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा जैसे दिग्गज मंत्रियों समेत रूपाणी की टीम का कोई भी चेहरा शामिल नहीं है। पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बने भूपेंद्र पटेल की तरह ही उनकी टीम में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं। इसके अलावा पाटीदार समुदाय को बड़ा महत्व देते हुए बीजेपी लीडरशिप ने ज्यादातर मंत्री इसी बिरादरी से चुने हैं।

पहले स्पीकर रहे राजेंद्र त्रिवेदी ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। नरेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, जीतू भाई वघानी, किरीट सिंह राणा भी मंत्री बने।