छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आरंग में आयोजित नए भारत का नया कानून जागरूकता शिविर में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब

आरंग । आरंग में आयोजित “नए भारत का नया कानून” जागरुकता शिविर में शामिल होने पहोंचे विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल निर्देशन एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो रहा हैं। भारतीय दंड संहिता अब भारतीय न्याय संहिता बन चुकी है। अंग्रेजों के बनाए “दंड विधानों” से हम “न्याय विधानों” की ओर उन्मुख हो चुके हैं। जहां भारतीय दंड संहिता, 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, 2023, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 को नये सिरे से नये कलेवर में प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार साहू,नायब तहसीलदार श्रुति शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर,अनुविभागीय अधिकारी,थाना प्रभारी मन्दिर हसौद सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी,जनप्रतिनिधिगण,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,गणमान्य,आमजन उपस्थित थे।

GRZF82aagAAsxsA

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button