देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बिहार में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर केस, गवाही में मोदी और ट्रंप के नाम

नईदिल्ली, दुनियाभर में कोरोना वायरस 73 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है, भारत में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मामले करीब तीन लाख तक पहुंच गए हैं. इसी बीच बिहार के बेतिया में एक शख्स ने कोरोना फैलाने का आरोपी चीन पर मढा है, उसने कोरोना को फैलाने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और शी जिनपिंग पर कार्यवाही की बात की मांग की है ।

बेतिया से मुराद अली नाम के एक वकील ने CJM कोर्ट में एक मुकदमा दर्ज कराया है। जहां उसने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डब्लूएचओ के अध्यक्ष सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। उन्होंने इस केस में गवाह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बनाया गया है। इसी के आधार पर आरोपियों पर आईपीसी की धारा 269, 270, 271, 302, 307, 504 और 120 बी के तहत मुकदमा किया गया है।

18 जून को दिया समय

शख्स ने इस मामले में सबूत के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक और अन्य माध्यमों में चलने वाली खबरों को साक्ष्य बनाया है। कोर्ट ने इस मामले में 18 जून को सुनवाई के लिए समय दिया है।

देश में कोरोना के मामलों की क्या है स्थिति

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत 5वें स्थान पर है। यहां अब तक 2.87 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,87,155 है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने के कारण 8,107 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि 1,40,979 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,38,054 है।

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button