मध्यप्रदेशइंदौरभोपालरतलाम

MP Headline 05 February 2021:प्रदेश में MSP पर गेहूं की खरीदी 22 मार्च से शुरु होगी, ऑनलाइन नशामुक्ति की शपथ लेकर लोगों ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पढ़िये सुबह की सुर्खिंया

1. 26 फरवरी को प्रदेश का बजट आ सकता है, 22 से शुरू होगा सत्र, सीमित लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

buget

भोपाल : कोरोनाकाल में प्रदेश का बजट 26 फरवरी को आ सकता है। वित्त विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू हो रहा है। विस सचिवालय इसकी तैयारियों में जुटा है। कोरोना का प्रकोप कम होने के बावजूद सत्र के दौरान सभी सावधानियां बरती जाएंगी। विधानसभा में प्रवेश सीमित ही रखा जाएगा। सभी विधायकों के लिए विधानसभा परिसर और एमएलए रेस्ट हाउस में कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।

2. प्रदेश में MSP पर गेहूं की खरीदी, इंदौर-उज्जैन संभाग में 22 मार्च से, शेष संभागों में किसानों को 1 अप्रैल तक करना होगा इंतजार

wheat

भोपाल : मध्य प्रदेश में MSP पर गेहूं की खरीदी इंदौर और उज्जैन संभाग में 22 मार्च से शुरु होगी। जबकि शेष संभागों के किसानों को 1 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकार का मानना है कि इस बार गेहूं 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी होगी। इस बार अब तक 4.13 लाख किसान पंजीयन करा चुके हैं। 20 फरवरी तक 20 लाख किसानों के पंजीयन का अनुमान है। उपार्जन के लिए सिकमी व बटाइदारों को अधिकतम 5 हेक्टेयर रकबा के पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। पिछली बार 15.81 लाख किसानों से 129 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया था।

3. ऑनलाइन नशामुक्ति की शपथ लेकर जिले के 52190 लोगों ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

si

रतलाम : गुरुवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ज्यूरी मेंबर्स शैलेंद्र सिंह सिसौदिया ने कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रमाण-भेंट किए। जिले के 52190 लोगों ने नशामुक्ति की ऑनलाइन शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 27 जनवरी को बने रिकॉर्ड को वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक, यूनिवर्सल रिकॉर्ड कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है।

यह रिकॉर्ड जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के नाम दर्ज हुआ। इसका समन्वय मप्र जन अभियान परिषद ने किया था। यहां सीएम ने नशा मुक्ति मित्र बनाने के लिए चलाए जा रहे बोर्ड पर हस्ताक्षर किए। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने बताया इस प्रकार ऑनलाइन शपथ का अभियान पुरे देश में पहली बार जिले में हुआ था। विश्व कीर्तिमान के दिन 24 घंटे में 52190 ने ऑनलाइन शपथ ली थी। अब तक कुल 78000 से शपथ ले चुके हैं।

4. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुप्पी तोड़ी, राहुल गांधी के जून में अध्यक्ष बनने पर कहा- वे ही तय कर लें कि अध्यक्ष बनना है या नहीं

rahulgandhi

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संगठन के चुनाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इसको लेकर कमलनाथ से सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी जून में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं? उन्होंने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) तय कर लेना चाहिए कि अध्यक्ष बनना है या नहीं। कमलनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि वे फिलहाल मध्य प्रदेश में ही सक्रिय राजनीति करेंगे। कमलनाथ ने गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की। पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एलायंस बनाने के लिए ममता बनर्जी से बात की जाएगी।

5. प्रदेश में बादल छाए, दो दिन बाद फिर लुढ़केगा रात का पारा

coldd

भोपाल : प्रदेश में बादल छा गए हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई है, लेकिन रात का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद रात के तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के उत्तरी इलाके ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस क्षेत्र में शुक्रवार को भी बरसात हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button