Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

ला रेत कर अधेड़ की हत्या

सोमवार की सुबह दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के कापसी में अधेड़ की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जब जांच शुरू की तो हैरान रह गई। कातिल ने अधेड़ की हत्या के बाद उसके गुप्तांग को भी काट दिया था। पास में मृतक की बेटी बदहवास बैठी थी। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अम्लेश्वर थाना अंतर्गत कापसी (झीट) में सुबह गांव के ही 42 वर्षीय आंनद सोनवानी की खून से लथपथ लाश घर में मिली। रात को वह घर पर सो रहा था और सुबह खून से सनी लाश मिली। कातिल ने बड़ी की बेदर्दी से आंनद की हत्या की। गला रेतने के बाद उसका गुप्तांग भी काट दिया गया। मृतक आनंद की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। मृतक अपनी परित्यक्ता बेटी व एक बेटे के साथ रहता था। घटना के बाद मृतक की बेटी भी उसी कमरे में सो रही थी।
अमलेश्वर पुलिस ने बताया घटना के बाद मृतक की बेटी बदहवास है और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। घटना स्थल पर किसी प्रकार का हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement Carousel