Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 68.07 पर पहुंचा

नई दिल्ली : सोमवार के कारोबार में 12 पैसे की कमजोरी (16 महीने का निचला स्तर) के साथ डॉलर के मुकाबले 68.12 पर खुले रुपये में अब थोड़ा सुधार देखने का मिला है। दिन के 10:30 बजे रुपया 68.07 पर कारोबार करता देखा गया। शुक्रवार के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं गुरुवार को रुपया 67.70 और बुधवार को रुपया 67.80 पर बंद हुआ था। केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि रुपया निचले स्तर में 68.40 और उच्चतम स्तर में 68.50 तक जा सकता है। केडिया ने यह भी कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ रुपया कमजोर हो रहा है। सिंगापुर और चीन जैसे इमर्जिंग मार्केट की करेंसी भी बेहतर स्थिति में नहीं है उनका भी कमोबेश यही हाल है।

डॉलर के मुकाबले 68.12 पर खुले रुपये में अब थोड़ा सुधार देखने का मिला है

महंगा होगा विदेश घूमना: रुपये के कमजोर होने से अब विदेश की यात्रा आपको थोड़ी महंगी पड़ेगी क्योंकि आपको डॉलर का भुगतान करने के लिए ज्यादा भारतीय रुपए खर्च करने होंगे। फर्ज कीजिए अगर आप न्यूयॉर्क की हवाई सैर के लिए 3000 डॉलर की टिकट भारत में खरीद रहे हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। विदेश में बच्चों की पढ़ाई होगी महंगी: अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है तो अब यह भी महंगा हो जाएगा। अब आपको पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे भेजने होंगे। यानी अगर डॉलर मजबूत है तो आपको ज्यादा रुपए भेजने होंगे। तो इस तरह से विदेश में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई भारतीय अभिभावकों को परेशान कर सकती है।

डॉलर का भुगतान करने के लिए ज्यादा भारतीय रुपए खर्च करने होंगे

क्रूड ऑयल होगा महंगा तो बढ़ेगी महंगाई: डॉलर के मजबूत होने से क्रूड ऑयल भी महंगा हो जाएगा। यानि जो देश कच्चे तेल का आयात करते हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले (डॉलर के मुकाबले) ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। भारत जैसे देश के लिहाज से देखा जाए तो अगर क्रूड आयल महंगा होगा तो सीधे तौर पर महंगाई बढऩे की संभावना बढ़ेगी। सरकार को होता है ये नुकसान: रुपये के कमजोर होने और डॉलर के मजबूत होने से देश की सरकार को भी नुकसान होता है। अगर डॉलर कमजोर होता है तो डॉलर के मुकाबले भारत जिन भी मदों में पेमेंट करता है वह भी महंगा हो जाएगा। यानी देश के इंपोर्ट बिल में भी इजाफा हो जाता है जो सरकार के लिए भी चिंता का विषय है।