देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली : महात्मा गांधी की हत्या को क्या कहें?

नई दिल्ली  : मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपियों के बरी होने के बाद हिंदू आतंकवाद शब्द को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने मांग की है कि कांग्रेस को भगवा और हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस बीच कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि हमारी ओर से कभी \भगवा आतंकवाद\ जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ।
हालांकि पाटिल ने सवालिया अंदाज में कहा, गुजरात में जो हुआ उसे आप क्या कहेंगे? महात्मा गांधी की हत्या को क्या कहेंगे? हिंदुत्व आंतकवाद नहीं सिखाता। इस्लाम आतंकवाद नहीं सिखाता। ईसाई धर्म भी आतंकवाद की सीख नहीं देता, लेकिन इंसानों का दिमाग प्रदूषित हो गया है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा था कि क्या आरोप पत्र में भगवा या हिंदू आतंक का जिक्र किया गया है।

ये भी खबरें पढ़ें
पाटिल ने पलटवार करते हुए कहा, क्या मैंने कभी इसका प्रयोग किया? यह आतंकवाद का मामला है। क्या अदालत के आरोप पत्र में ये शब्द (भगवा या हिंदू) हैं? पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा इस आशय के दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, आपको यह सवाल उन लोगों से पूछना चाहिए जिन्होंने ऐसा कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button