छत्तीसगढ़दुर्ग

गणतंत्र दिवस के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

दुर्ग,

  • प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी का आयोजन गरिमामयी एवं हर्षोल्लासपूर्ण से जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में प्रात: 9 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • कलेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक में अधिकारियों को दायित्व सौंपी गई।
  • स्थानीय शालाओं-विद्यालयों के प्रधान अध्यापक-प्राचार्य अपनी-अपनी शालाओं-विद्यालयों में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को प्रभात फेरी कराते हुए प्रात: 8.30 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे।
  • छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयता से संबंधित नारे लगाए जाएंगे तथा इस संबंध में बैनर भी साथ में रखे जाएंगे। प्रभात फेरी एवं रैली की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक, खेल तथा यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।
  • जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड, एनसीसी जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं तथा स्काउट के परेड आयोजित किए जाएंगे। रिहर्सल 10 जनवरी 2019 से प्रारंभ किया जाएगा।
  • रिहर्सल कराने एवं पूर्ण तैयारी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, कमाण्डेंट होमगार्ड, कमाण्डेंट केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भिलाई, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को सौंपी गई है। परेड हेतु मैदान की व्यवस्था अतिथिगण, प्रेस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आम जनता, महिला एवं पुरूष के लिए अलग-अलग सेक्टर का निर्माण कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं आयुक्त नगर निगम के द्वारा की जाएगी।
  • बेरिकेटिंग के लिए आवश्यकतानुसार बांस, बल्लियां, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग के द्वारा स्टेडियम में उपलब्ध कराया जाएगा।Image result for गणतंत्र दिवस के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • बेरिकेटिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के साथ समन्वय कर 23 जनवरी तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
  • कार्यक्रम स्थल एवं स्टेडियम की साफ -सफाई, पेयजल हेतु टेंकर की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल में शमियाना एवं कुर्सियों, सोफासेट आदि की व्यवस्था आयुक्त, नगर निगम द्वारा 24 जनवरी तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
  • कार्यक्रम में उपस्थित व्हीआईपी एवं विशिष्ट अतिथितियों के लिए पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग द्वारा की जाएगी
  •  कार्यक्रम स्थल में ध्वजदण्ड, चबूतरा का निर्माण कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, दुर्ग के द्वारा की जाएगी।
  • राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण झण्डा संहिता अनुसार पूर्ण सम्मान पूर्वक किया जाएगा तथा सूर्यास्त के पूर्व इसे उतारने की समुचित व्यवस्था, ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था रक्षित निरीक्षण, पुलिस लाईन दुर्ग के द्वारा की जाएगी।
  • मंच सजावट हेतु फु लमाला एवं गमले की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी के द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर ध्वनि प्रसारण यंत्र की व्यवस्था आयुक्त नगर निगम के द्वारा की जाएगी।
  • ध्वनि प्रसारण यंत्र एवं विद्युत कनेक्शन की जांच सहायक अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी के द्वारा किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित दुर्ग के द्वारा किया जाएगा।
  • समारोह स्थल, मुख्य मंच एवं प्रवेश द्वार में कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी तैनात होंगे, कार्यपालिक दण्डाधिकारी की नियुक्ति अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं पुसिल अधिकारियों की नियुक्ति पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जाएगी।
  • समारोह स्थल पर मुख्य द्वार से आमंत्रित अतिथियों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। परेड में भाग लेने वाले बल एवं शालेय छात्र-छात्राओं के प्रवेश स्टेडियम के पूर्व दिशा के द्वार से होगा।
  • कार्यक्रम स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा इसके लिए समुचित व्यवस्था हो आयुक्त नगर निमग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को कार्यक्रम स्थल में लाने-ले-जाने की जिम्मेदारी अधीक्षक भू-अभिलेख की होगी। उनके द्वारा वाहन की व्यवस्था सत्कार अधिकारी के द्वारा की जाएगी।
  • शहीद परिवारों के सम्मान की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी।
  • मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण पश्चात विभिन्न रंगों के गुब्बारे छोड़े जाएंगे।
  • गुब्बारे की व्यवस्था महाप्रबंधक, जिला उद्योग दुर्ग के द्वारा की जाएगी।
  • मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। परेड निरीक्षण हेतु खुली जिप्सी की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन दुर्ग के द्वारा की जाएगी।
  • मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। संदेश पुस्तिका उप संचालक जनसंपर्क के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा 20 मिनट का पीटी एवं व्यायाम सम्पन्न कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग एवं सहायक संचालक खेल के निर्देशन में सहायक संचालक शिक्षा, दुर्ग एवं परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति पूर्ण गीतों पर आधारित होगा।
  • इसके लिए प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग होंगे। निर्णायक समिति के निर्णय अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों का मुख्य मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। पुरस्कारों की व्यवस्था समन्वयक, नहेरू युवा केन्द्र, दुर्ग द्वारा की जाएगी। वे सूची 20 जनवरी तक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही गत वर्ष प्रदत्त शील्ड को प्राप्त कर समारोह स्थल पर लेकर उपस्थित रहेंगे।
  • कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, जेल विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, अंत्यवसायी विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, भूमि विकास बैंक, लीड बैंक, अक्षय उर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा विभाग, साक्षरता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई, पर्यावरण विभाग तथा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग, लोक निर्माण तथा श्रम विभाग के द्वारा मौलिक एवं उद्देश्य पूर्ण झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • झांकी हेतु ट्रकों, वाहनों की व्यवस्था अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा की जाएगी। संभी विभाग अपने संबंधित कार्य के संबंध में 10 जनवरी तक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। झांकी के प्रवेश मार्ग का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग एवं डीएसपी ट्रैफिक, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग एवं डीडीए द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
  • प्रत्येक झांकियों के आगे पारंपरिक उपयुक्त वेशभूषा एवं लोक नृत्य एवं बाजे की टोलियां रहेगी। झांकियों को क्रमवार प्रवेश कराने की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, अधीक्षक भू-अभिलेख दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग एवं संबंधित विभाग की होगी।
  • इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के द्वारा मंच से सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु विभाग प्रमुख द्वारा पूर्ण औचित्य सहित अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के समक्ष नाम 15 जनवरी तक प्रस्तावित किया जाएगा।
  • संबंधितों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य मंच से वितरण किया जाएगा। पारितोषिक व्यवस्था कमाण्डेंट जिला सेनानी एवं जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के द्वारा की जाएगी।
  • खाद्य नियंत्रक दुर्ग के द्वारा शालेय छात्र-छात्रओं को मिष्ठान वितरण की व्यवस्था किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम का रेडियो एवं टीव्ही में प्रसारण की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी के द्वारा तथा दैनिक समाचार पत्रो, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था उप संचालक जनसंपर्क दुर्ग एवं नगर पालिक निगम दुर्ग भिलाई की होगी।
  • शहर में प्रमुख स्थानों एवं चौक-चौराहों पर राष्ट्रीय गीत-संगीत की प्रसार की व्यवस्था नगर पालिक निगम दुर्ग एवं भिलाई के द्वारा की जाएगी। गणतंत्र दिवस की विडियो एवं फ ोटोग्राफी की व्यवस्था खनिज अधिकारी दुर्ग के द्वारा कराया जाएगा। अतिथियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था उप पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा किया जाएगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल टीम की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की जाएगी।
  • कार्यक्रम स्थल में अग्नि शमन यंत्र की व्यवस्था कमाण्डेंट होमगार्ड दुर्ग के द्वारा की जाएगी। आमंत्रण पत्र का मुद्रण कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरान्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा कराया जाकर प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक-1 को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • आमंत्रण पत्र का वितरण प्रोटोकॉल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ लिपिक शाखा द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
  • गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक कलेक्टर एकादश एवं नागरिक एकादश के मध्य सद्भावना मैच का आयोजन होगा। इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा किया जाएगा।
  • पुलिस ग्राउण्ड में ध्वनि प्रसारण यंत्र की व्यवस्था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा की जाएगी। अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगा जिसमें सभी अधिकारी को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button