छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए होम क्वारेंटाइन जरूरी, पढ़िये पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते केसों के बीच राजधानी रायपुर में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने होली के मौके पर धारा 144 लागू कर दी है। गुरुवार से ही यह फैसला लागू हो गया है। इसके अलावा टूरिज्म स्पॉट्स में लोगों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा दूसरे राज्यों से रायपुर आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं होलिका दहन एवं त्योहार से जुड़े अन्य किसी कार्यक्रम में एक स्थान पर 5 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button