Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अब कबीरधाम,नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं,पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत

रायपुर। राज्य के तीन जिलों कबीरधाम, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश के 15 जिलों में 29 सितंबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 751 सैंपलों की जांच में 30 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 285 है। राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत है। बीते 29 सितंबर को राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

Advertisement Carousel