Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Officers and employees doing excellent work were honored

रायपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कोरिया जिले में रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीत एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा विभागीय योजनाओं पर आधारित चलित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, श्री सौरभ सिंह वन मण्डलाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।