अर्जुन कपूर ने बता ही दिया किस ऐक्ट्रेस से उन्हें है प्यार, शेयर की फोटो

अर्जुन कपूर बॉलिवुड के उन ऐक्टर्स में से हैं जिनका कई ऐक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। हालांकि, अर्जुन ने कभी भी किसी के साथ रिलेशनशिप की बात नहीं मानी। हाल ही में उनका नाम मलाइका अरोड़ा से जुड़ा था, लेकिन इसे लेकर भी वह चुप्पी साधे रहे। अब अर्जुन ने खुद उस ऐक्ट्रेस का नाम बताया है, जिससे उन्हें प्यार है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की।
हाल ही में उनका नाम मलाइका अरोड़ा से जुड़ा था
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमेरिकी ऐक्ट्रेस और फिल्म प्रड्यूसर शार्लीज थेरॉन की तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा इस महिला से मुझे प्यार है। इसके बाद शार्लीज के लिए अर्जुन का क्रश जगजाहिर हो गया।
हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर से शादी को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था मुझे शादी के रिश्ते पर विश्वास है। मैं जब भी शादी करूंगा आप लोगों को इसके बारे में जरूर बताऊंगा।
अमेरिकी ऐक्ट्रेस और फिल्म प्रड्यूसर शार्लीज थेरॉन की तस्वीर शेयर की
इसके आगे उन्होंने अपनी बहनों की शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, हाल ही में हमारे परिवार में शादियां हुई हैं। पहले मेरी बहन अंशुला की शादी हो जाने दीजिए। इसके बाद जाह्नवी कपूर, रिया कपूर और खुशी कपूर भी हैं। मेरी शादी में अभी काफी समय है।
ये खबर भी पढ़ें – पहली बार एक साथ काम करेंगी कैटरीना और प्रियंका
बता दें कि, अर्जुन कपूर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से वापसी करते नजर आएंगे। इसके बाद वह आशुतोष गोवारिकर की पीरियड फिल्म पानीपत की भी शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा के रोल में नजर आएंगे।