छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद : भाजपा के तीन सीटों पर जारी सस्पेंस खत्म

महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद, बसना और सरायपाली विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर पिछले कई दिनों से चल रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया। भाजपा ने महासमुंद से पूनम चंद्राकर पर फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। वहीं बसना से डीसी पटेल और सरायपाली से श्याम तांडी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने भी बसना विधानसभा को छोडक़र सरायपाली, महासमुंद और खल्लारी से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बताया जाता है कि कांग्रेस में बसना विधानसभा से किसको टिकट दें, इस पर माथापच्ची चल रही है। भाजपा से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस बसना विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें – कोरबा : कांग्रेस के जयसिंह पर भारी भाजपा प्रत्याशी विकास महतो

महासमुंद विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बताया जाता है कि कांग्रेस और भाजपा से प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चारों विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक महासमुंद विधानसभा चुनाव में इस बार तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जिले में विधानसभा निर्वाचन-2018 के दूसरे चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए 29 अक्टूबर 2018 को 16 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए हैं। इनमें सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से छबीलाल रात्रे, पद्मचरण बाघ एवं किस्मतलाल नंद, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से पंकज साहू, नानजी बाघमारे, भागीरथी चंद्राकर, विनोद चंद्राकर एवं डेजीरानी नेताम, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से द्वारिकाधीश यादव, भूखनलाल साहू, कुमार धु्रव एवं परेश अग्रवाल, बसना विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोचन नायक, कलेश्वर यादव, अशोक प्रधान एवं अनामिका पाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : डरपोक लीडर है रविशंकर प्रसाद – कांग्रेस

इस प्रकार अब तक कुछ 35 लोगों द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए हैं। नाम-निर्देशन भरने के लिए अंतिम तिथि 2 नवंबर 2018 है। विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में महासमुंद विधानसभा-42 एवं विधानसभा खल्लारी-41 के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें विधानसभा महासमुंद से अशोक सोनी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया एपीआई से) ने जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं विधानसभा खल्लारी के लिए मोनिका साहू (भारतीय जनता पार्टी से) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button