Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

राजधानी के 11 हुक्का बारों में पुलिस की दबिश

रायपुर

  • राजधानी पुलिस ने शहर के 11 हुक्का बारों में बीती देर रात छापा मार कार्रवाई की।
  • इस कार्रवाई में हुक्का बारो से कई प्रकार के तम्बाकू के फ्लेवर एवं हुक्का के पॉट जब्त किए गए हैं।
  • शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित कई होटलों और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाए जाने की शिकायत पर एसएसपी आरिफ शेख ने संबंधित थानों को छापा मार कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए।
  • इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम ने करीब 11 स्थानों पर छापा मारा जहां अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे थे।
  • पुलिस ने तेलीबांधा थाना के 8 हुक्काबार, माना थाना क्षेत्र के 2 एवं विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 हुक्का बार में छापा मारते हुए वहां से बड़ी मात्रा में तम्बाकू के अलग-अलग फ्लेवर, हुक्का के पॉट एवं अन्य सामग्री जब्त किया है।
  • पुलिस हुक्का बार के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Carousel