बॉलीवुड

प्रियंका और परिणीति ने टिप टिप बरसा पानी पर किया डांस

इन दिनों ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हो रही है। पहले ट्विटर पर इस रिलेशन को लेकर कुछ लोग खुश नहीं थे लेकिन जब निक डिनर डेट पर प्रियंका के साथ उनकी मां से मिलने मुंबई आए तो यूजर्स ने इसे काफी पसंद किया।

प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इस बीच प्रियंका क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपनी बहन परिणीति, भाई सिद्धार्थ और निक के साथ गोवा चली गईं।

हाल ही में गोवा से परिणीति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया। इसमें परिणीति और प्रियंका बॉलिवुड के मशहूर रेन सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी पर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें निक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें, प्रियंका और निक के रिलेशनशिप की चर्चा उस वक्त और बढ़ गई जब निक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक विडियो शेयर किया। इसमें प्रियंका, निक के पास भागकर आती हुई नजर आ रही हैं।

इस विडियो पर दिल का इमोजी भी बना हुआ है। यही नहीं, इससे पहले प्रियंका ने निक के पैरंट्स से भी मुलाकात की थी। यह मुलाकात अटलांटिक सिटी में निक के कजन की शादी में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button