ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्णा शस्त्री से जाने कैसी रहेगी आज ग्रहों की,चाल आज का राशिफल (6 जून 2018)

मेष राशि

कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां खराब हो सकती हैं इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। पैसे के लेन-देन के मामले में सफलता के साथ-साथ खर्च के नये प्रस्ताव जुड़ेंगे। दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है, चोर आदि से सावधानी रखें।

वृष राशि 

आज ऑफिस में अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। पैसा बचाने के लिए हर संभव काम करें।

मिथुन राशि

आज भाग्यवर्धक दिन है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं और कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में टेंशन कुछ कम महसूस करेंगे।

कर्क राशि

दोपहर बाद कुछ टेंशन कम होगी। बिजनस में लाभ भी होगा। साहित्य में रूचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि-जायदाद से लाभ होगा।

सिंह राशि

आज दिन अच्छा गुजरेगा लेकिन दोपहर में कुछ शरारती लोग आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे। सीनियर लोगों की मदद से समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। धीरज से काम लें।

कन्या राशि

आज दोपहर बाद ही योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदे का सौदा साबित होगा।

तुला राशि

आज दोपहर तक किसी कारण से परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम तक उसका हल निकालने से खुशी भी उतनी ही मिलेगी। शुभ कार्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाए।

वृश्चिक राशि

आज किसी से उल्टा सीधा कहने से आपकी पर्सनेलिटी पर ही बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए आज वाणी पर संयम रखें। मन की चंचलता पर अंकुश रखकर ही नई समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से कर पाएंगे।

धनु राशि 

आज का दिन महत्वपूर्ण है, दोस्तों और मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा और उन पर अपने अधिकार का सुख भी। काम में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएंगी। परन्तु अपनी राय देने से बचें रहें। मनपसन्द काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। किसी प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करने की चिंता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होगी।

कुंभ राशि

आज आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खानपान पर ध्यान दें। योजनाएं पूरी कर लेंगे। संयोगवश सभी प्रकार के कठिन काम खुद ही बनते जाएंगे। और सफलता से हैरानी होगी। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं।

मीन राशि

आज दोपहर के बाद खर्च के मौके सामने आएंगे। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। स्थान परिवर्तन या बढ़ती व्यस्तता से परेशान न हों। किसी वस्तु के लौट आने की खुशी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button