
रायपुर : अक्षय तृतीया का पर्व निकलते ही सराफा बाजार में सोना और चांदी के दाम में अचानक से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि यह गिरावट नाममात्र का है। इधर उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों ने दोनों कीमती धातुओं की खरीदी तेज कर दी है, इससे सराफा बाजार में रौनक बनी हुई है। अक्षय तृतीया पर्व के पूर्व तक सोना और चांदी के दाम में लगातार उछाल दर्ज की जा रही थी। पर्व के दो दिनों बाद भी दोनों कीमती धातुओं के दाम में ज्यादा फर्क नहीं आया। लेकिन शुक्रवार से दोनों धातुओं के दाम में अचानक से गिरावट दर्ज की गई। सराफा सूत्रों की माने तो शुक्रवार को पीली धातु के दाम में करीब 100 रूपए प्रतितोला की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि यह गिरावट नाममात्र का है
जबकि यह एक ऐसी धातु है, जिसकी मांग साल भर बनी रहती है। बहरहाल सोने के दाम में आई हल्की गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। वर्तमान में सोना 34 हजार रूपए प्रतितोला के भाव से कुछ ऊपर चल रहा है। इसी तरह चांदी भी 40 हजार रूपए प्रतिकिलो के ऊपर चल रहा है। बहरहाल इन दोनों धातुओं की कीमत में आई हल्की गिरावट से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए हैं।
गिरावट से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए
इसका नतीजा यह हो रहा है कि सराफा बाजार में सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। कारोबारियों ने भी मौके पर चौका मारते हुए दोनों धातुओं की खरीदी-बिक्री बढ़ा दी है। वर्तमान में शादी-ब्याह का सीजन होने के कारण बाजार में चांदी के निर्मित गिफ्त ऑयटमों की मांग काफी बढ़ गई है।