Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : 29 को तीन केन्द्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा

uma bharti

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित करने तीन केन्द्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती नागपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खैरागढ़ आकर 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आमसभा में शामिल होंगी। वे सभा को संबोधित करने बाद हेलीकॉप्टर से नागपुर पहुंचकर वहां से दिल्ली रवाना होंगी।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 29 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे त्रिवेन्द्रम से विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगी जहां से हेलीकॉप्टर से वे चित्रकोट पहुंचकर दोपहर 01:50 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी। सभा के पश्यात् वे अपरान्ह 03 बजे जगदलपुर पहुंचेंगी। शाम 4 बजे जगदलपुर से रायपुर आएंगी। शाम 7:15 बजे विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव 29 अक्टूबर को विमान द्वारा रायपुर आएंगे। प्रात: 10 बजे वे हेलीकॉप्टर से कांकेर रवाना होंगे। श्री यादव पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12:15 तक आमसभा में शामिल होंगे इसके बाद अंतागढ़ में दोपहर 1:15 बजे से आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे तथा अपरान्ह 03 बजे आमसभा में शामिल होंगे। सभा को संबोािधत करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर आएंगे।

 

Advertisement Carousel