Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : मुख्यमंत्री आज नया रायपुर में करेंगे ‘कन्वेंशन सेंटर’ का लोकार्पण

raman singh1

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 17 जुलाई को सवेरे 9.30 बजे नया रायपुर के सेक्टर 23 स्थित डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे।उल्लेखनीय है कि इस विशाल भवन का निर्माण प्रदेश सरकार के वाणिज्य और उद्योग विभाग के उपक्रम छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) द्वारा लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है।

व्यापार परिसर में कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे

नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में 750 सीटों के अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और पांच सेमीनार हॉल सहित लगभग 20 हजार वर्गफीट में निर्मित प्रदर्शनी हॉल भी शामिल है। यह कन्वेंशन सेंटर समय-समय पर निवेशकों और उद्यमियों के सम्मेलन आदि के आयोजन की दृष्टि से काफी उपयोगी होगा।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=qFWpnmYMc6s

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री उद्योगों के साथ संवाद के लिए आयोजित सत्र ‘सोच उन्नति की, सोच छत्तीसगढ़ की’ (थिंक प्रोग्रेस, थिंक छत्तीसगढ़) का भी शुभारंभ करेंगे। समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री अमर अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री छगनलाल मूंदड़ा और अभनपुर क्षेत्र के विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
 

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : जोगी पार्टी को मिला हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह

Advertisement Carousel