Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर पुलिस ने चाकूबाजों पर किया नकेल : ऑनलाइन मंगाए गए 72 चाकू जब्त

रायपुर। राजधानी पुलिस ने चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिछले 3 महीने में ऑनलाइन आर्डर कर मंगाये गए 72 धारदार और बटनदार चाकू को जब्त किया गया है।

रायपुर पुलिस को तकनीकी माध्यमों से रायपुर में निवासरत लोगों द्वारा विगत 3 माह में फ्लिप्कार्ट और अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन आर्डर कर धारदार और बटनदार चाकू मंगाये जाने की सूची प्राप्त हुई है। सूची में नामित व्यक्तियों के लिए रायपुर पुलिस ने तस्दीकी अभियान शुरू किया है। तस्दीकी अभियान में अलग – अलग थानों द्वारा लोगों से 72 धारदार एवं बटनदार चाकू जमा कराया गया है। अवैध रूप से धारदार व घातक चाकू की खरीदी-बिक्री करने वालों के साथ ही ऑनलाइन शाॅपिंग साईट जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साइट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement Carousel