छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : सीबीआई कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों का सांकेतिक प्रदर्शन

रायपुर : सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में मचे घमासान को लेकर कांग्रेस देशभर में सीबीआई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कांग्रेसजनों ने सीबीआई कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इस गंभीर मुद्दे पर आज राजधानी में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते कांग्रेसजन खुलकर विरोध-प्रदर्शन नहीं कर पाए।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : आप के स्टार प्रचारकों का छग दौरा कल से

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सीबीआई कार्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने आज विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन आचार संहिता के मद्देनजर कांग्रेसजनों ने यहां कोई प्रदर्शन नहीं किया, केवल सीबीआई के मुद्दे पर मीडया को बयान देकेर अपना विरोध-प्रदर्शन जाहिर की और सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। आज सीबीआई कार्यालय पहुंचने वाले कांग्रेसजनों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. चरणदास महंत, सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू के साथ ही गिरिश देवांगन, संयुक्त सचिव शेख शकील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

युकांई गिरफ्तार :

इधर पीसीसी से अलग युवक कांग्रेस के लोगों ने आज वीआईपी रोड में नारेबाजी करते हुए इसी मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युंकाईयों को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button