महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान करेगी भाजपा
![महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान करेगी भाजपा 1 BJP will honor the beneficiaries of Mahtari Vandan Yojana](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/03/13deo.jpg)
रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा अपने फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन को लेकर मतदाताओं के बीच जाने की तैयारी में जुटी हुई हैं। भाजपा का प्रयास हैं कि कम से कम महिला मतदाताओं को इस योजना के बल पर रिझाया जा सके। इसी रणनीति के तहत भाजपा के महिला विंग प्रदेश के महतरियों का सम्मान करने जा रही हैं। 22 मार्च तीन बजे एकात्म परिसर में महिला मोर्चा के तरफ से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से ठीक पहले 10 मार्च को इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई थी। यह योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।