रायपुर : संविलियन और समायोजन की मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर बैठे छत्तीसगढ़ राज्य बाल श्रमिक कर्मचारी संघ के पुरूषों सहित महिलाओं ने अपना सर मुंडवा कर प्रदर्शन किया। हड़ताल में बैठै कर्मचारियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को धरना स्थल पर ही अपना सर मुंडवाकर प्रदर्शन किया
महिलाओं ने अपना सर मुंडवा कर प्रदर्शन किया
मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में संविलियन को लेकर पहली बार ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शन के दौरान धरना पर बैठे अन्य लोगों के लिए यह देखना दुखदायी था किंतु सर मुंडवा रही महिलाओं की आंखों में आंसु के साथ चेहरे पर गर्व का भाव भी था।
यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=xQgpSkcqoV4&t=1s
महिलाओं ने राज्य सरकार का कोसते हुए कहा कि स्कूल बंद किये जाने के बाद शासन ने कोई भी दिशा निर्देश नही दिया है जिसके चलते बाल श्रमिक स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। हड़तालियों का कहना है कि पूरे प्रदेश में 1350 कर्मचारी हैं जिनको शासन के विभागों में जोड़ा जा सकता है किंतु सरकार उनपर ध्यान नही दे रही है।