बॉलीवुड

परिणीति ने शेयर किया दाग के साथ फोटो, आने लगा शादी का प्रपोजल

 बॉलिवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा फोटो शेयर किया जिस पर उन्हें शादी के प्रस्ताव आने लगे।
दरअसल, परिणीति ने सनग्लासेस पहने हुए एक तस्वीर डाली। यूजर्स ने सनग्लासेस से ज्यादा उनके पेट पर दिख रहे स्ट्रेच मार्क्स पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया। अमूमन स्टार्स ऐसी चीजें अपने फैंस के सामने नहीं लाते हैं लेकिन परिणीति ने इसे छिपाने की कोशिश नहीं की।
परिणीति की यह तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के प्रपोजल आने लगे। कई लोगों ने स्ट्रेच मार्क्स दिखाने के लिए उन्हें बहादुर भी कहा। एक यूजर ने लिखा कि वह परी जैसी लडक़ी से शादी करना चाहता है तो एक दूसरे यूजर ने लिखा कि रियल बॉडी दिखाने के लिए परी आपका शुक्रिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की पिछली फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब वह अक्षय के साथ फिल्म केसरी, अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button