छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मानिकपुर पुलिस व विशेष टीम की सट्टा खेलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सट्टा पट्टी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोजराम पटेल के द्वारा जिला में सभी किस्म के
अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू व थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस व विशेष
टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मो. असलम सट्टा पट्टी से रुपये पैसे का दांव लगा रहा है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. असलम के कब्जे से 8000 रुपए जब्त किया।
एक अन्य कार्रवाई में राजकुमार श्रीवास पर कार्यवाही करते हुए कब्जे से 12000 रुपए जब्त किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा,प्रआर ओमप्रकाश बैस, प्रआर राम पाण्डेय, प्रआर राकेश सिंह, आर. गुनाराम सिन्हा, आर. चंद्रशेखर पाण्डेय, आर. आलोक टोप्पो, आर. गौरव चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG 20220124 110036

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button