देशबड़ी खबरें

एक दिन में फिर बना रिकॉर्ड, 29 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले

नई दिल्ली. रविवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 29 हजार 105 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 79 हजार 447 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इसके पहले 11 जुलाई को सबसे ज्यादा 27 हजार 754 मरीजों की पुष्टि हुई थी। 

रविवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7,827 पॉजिटिव केस बढ़े। यहां अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 54 हजार 427 हो गई है। तमिलनाडु में 4,244, कर्नाटक में 2,627, देश की राजधानी दिल्ली में 1,573, पश्चिम बंगाल में 1,560, उत्तर प्रदेश में 1,384 और तेलंगाना में 1,269 संक्रमित मिले। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button