छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

स्कूल कब खुलेंगे पता नहीं, लेकिन स्कूलों की वसूली की आखिरी तारीख 16 जून तय !

रायपुर, अनलॉक होते हुए प्राईवेट स्कूलों के द्वारा जिस प्रकार से फीस जमा करने का दबाव पालकों पर बनाया जा रहा है और 16 जून से पहले पहला किस्त जमा कर एडमिशन सुनिश्चित करने का मैसेज पालक को भेजा जा रहा है, जिससे पालक वर्ग परेशान हो रहे है, जबकि स्कूल आरंभ करने के संबंध में राज्य सरकार का कोई नोटिफिकेशन अभी आया नहीं है।

अब तो नर्सरी और छोटे-छोटे बच्चों को भी ऑनलाईन पढ़ाने के लिए फीस की मांग की जाने लगी है, जिससे पालक भड़क गए है।छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और ऑनलाईन क्लासेस और फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग किया गया है।

ऑनलाईन क्लासेस और फीस का मामला तुल पकड़ते जा रहा है। पालक और प्राईवेट स्कूल इस मामले को लेकर रोज आमने-सामने हो रहे है, लेकिन राज्य सरकार या आयोग के द्वारा इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट या सख्त आदेश नहीं आया है।.

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nationalन्यूज  Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी  Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube पर  subscribeकरें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button