Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बीजापुर में पुनर्वासित परिवारों के लिए राहत, पुनर्वास केंद्रों पर ही हुआ राशन कार्ड ई-केवाईसी

Relief for rehabilitated families in Bijapur: Ration card e-KYC conducted at rehabilitation centers.

बीजापुर जिले में पुनर्वासित (विस्थापित एवं स्थानांतरित) परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस पहल के तहत खाद्य विभाग की टीम पुनर्वास केंद्रों तक पहुंची और पात्र हितग्राहियों के आधार-सीडेड राशन कार्डों का मौके पर ही ई-केवाईसी पूरा कराया।

कलेक्टर विश्वदीप के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी स्थल पर ही किया। इससे लोगों को ई-केवाईसी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और प्रक्रिया आसान हो गई।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को हर महीने उनकी श्रेणी के अनुसार 5 से 35 किलोग्राम तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। ई-केवाईसी पूर्ण होने से राशन कार्ड अद्यतन रहेंगे और उचित मूल्य की दुकानों से समय पर राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

खाद्य विभाग ने बताया कि जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को समय पर ई-केवाईसी कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष शिविर आयोजित कर सभी पात्र परिवारों तक खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Advertisement Carousel