Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

राहत : देशभर में कोरोना के नए केस 10,000 से कम

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए केस में लगातार कमी हो रही है। बीते 24 घंटे में एक तरफ कुल 9,283 नए केस मिले हैं तो वहीं 10,949 लोग ठीक हुए हुए। एक्टिव केसों की संख्या भी महज 1,11,481 ही रह गया है। रिकवरी रेट भी बढ़ते हुए 98 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। जो बीते साल मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। अब तक देश में 118 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं।