
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर की तरफ जाने वाली राइजिंग मेन पाइप लाइन को टाटा प्रोजेक्ट केबल कंपनी ने पुलिस महानिरीक्षक बंगले के पास क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल पहुंचकर नगर निगम जलकार्य विभाग ने सुधार और मरम्मत कार्य शुरू किया। सुधार और मरम्मत कार्य के दौरान शुक्रवार शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी टंकियों से सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुधार एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर निगम जल कार्य विभाग राइजिंग मेन पाइप लाइन से जलापूर्ति पुनः प्रारंभ करेगा।