Uncategorized

सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक सवार, 1 की मौत, 2 घायल

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकराने से एक की मौत हो गई है। वही दो घायल हो गए हैं। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव के रहने वाले दुलाराम बरेठ (17) अपने दो दोस्तों के साथ खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं सुकली और पचेड़ा गांव के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक चला रहे दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य दो को गंभीर चोटे आयी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक नाबालिग की हालत गंभीर है। पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक जय सिंह गोड़ को हिरासत में ले लिया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button