Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सूरजपुर में 40 करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजना मंजूर, 29 किमी मार्ग होगा मजबूत

Road project worth over Rs 40 crore approved in Surajpur, 29 km route to be strengthened

रायपुर। राज्य सरकार की विकास योजनाओं के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिला में कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा–सलका मुख्य जिला मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।

करीब 29 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना के लिए लगभग 40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिसके बेहतर होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित हो सकेगी। साथ ही ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख स्थानों से संपर्क भी मजबूत होगा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़क विकास का अहम आधार है। अच्छी सड़क बनने से किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। छात्रों को स्कूल और कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं तक जल्दी पहुंच संभव होगी। इससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

Advertisement Carousel