रोहित ने लगाया नामुमकिन शतक,ऐसा रिकॉर्ड कोई ना बना पाया!
![रोहित ने लगाया नामुमकिन शतक,ऐसा रिकॉर्ड कोई ना बना पाया! 1 रोहित ने लगाया नामुमकिन शतक](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/04/Snapshot_2820-780x470.png)
खेल। आईपीएल 2024 का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 207 रन का लक्ष्य थमाया। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट खोकर सिर्फ 186 रन बना सकी और 20 रन से मुकाबला हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है। वहीं, मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आठवें पायदान पर बनी है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत नहीं दिला सके। चेन्नई के लिए इस मैच में मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने एक,एक विकेट हासिल किया।