राजधानी में पुरुष समूहो को बंद करने सहित अन्य मांगों पर महिला समूहों ने घेरा हाथकरघा कार्यालय, मिला आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाथकरघा विभाग की महिला स्व. सहायता समूहो ने पुरुष समुह को बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को हाथकरघा विभाग के दफ्तर को घेरा है।
सैकड़ो महिलाए हाथकरघा विभाग के दफ्तर एम.डी से मिलने पहुंची पर कार्यालय मे एमडी नही थे, वे शासकीय कार्य से बाहर गये हुए थे और कार्यालय मे कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नही था। महिलाएं कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गयी और प्रदर्शन करने लगी। महिलाओं ने अपनी मांगो को लेकर नारेबाज़ी भी की। महिलाओं की मांग थी की पुरूष समुहो को बंद किया जाए, महिला समूह की अध्यक्ष और सचिव का आईकार्ड बनाया जाए ताकि जो सालो से खेल हो रहा है वो बंद हो सके।
वही उनकी आखिरी मांग निलबिंत कर्मचारी रामकिसुन देवांगन को बर्खास्त करने की थी। लगातार महिलाएं प्रदशर्न कर रही थी जिसके कुछ देर बाद विभाग के महाप्रबंधक ए .आयाज पहुंचे और महिलाओं की बातो को सुनकर आश्वासन दिया की आगामी कुछ दिनो मे संचालक मंडल की बैठक है, जिसमे इन विषयो पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद महिला समुहो ने अपने आंदोलन को समाप्त किया।
आपको बता दें कि पिछले 7 जुलाई 2021 से पुरुष समूहो को बंद कराने की मांग को लेकर महिला समूह लगातार संघर्ष की लड़ाई लड़ रही हैं। इनका आरोप है कि पुरुष समूहो के चलते इनको काम नहीं मिल रहा है जिसके कारण महिलाएं परेशान हैं।