US-Iran War Live Updates: हॉर्मुज की खाड़ी में अमेरिका ने मार गिराए 2 ईरानी ड्रोन, सीजफायर पर मंडराया संकट

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध को आज पूरे 100 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को निशाना बना रहे ईरान के दो आत्मघाती ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है। इस ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच बना बेहद नाजुक संघर्षविराम (Ceasefire) पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है।
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, ये ईरानी ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए बड़ा खतरा बन रहे थे। इससे ठीक एक दिन पहले भी अमेरिका ने ईरान के चार ड्रोनों को नष्ट करने का दावा किया था। वहीं दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर के नियमों का खुला उल्लंघन करने और उसके रडार स्टेशनों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ, तो वह तेल आपूर्ति के इस सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग (Hormuz Route) को पूरी तरह से ठप कर देगा। इस ताजा तनाव के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका जताई



