बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘द 50’ में मेमोरी टास्क बना महाभारत, सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल आमने-सामने

रियलिटी शो ‘द 50’ का ताज़ा एपिसोड दर्शकों के लिए फुल ऑन ड्रामा लेकर आया। एक साधारण सा मेमोरी टास्क देखते-देखते ऐसा उलझा कि सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल आमने-सामने आ गईं। टास्क के नियम थे साफ—जिसे डेंजर ज़ोन में भेजना है, उसका नंबर खुद याद रखना होगा, किसी से पूछना सख्त मना।

जब दिव्या अग्रवाल की बारी आई, तो उन्होंने सपना चौधरी को नॉमिनेट करने का फैसला किया। लेकिन दबाव में सपना का नंबर भूल बैठीं और गलती से सीधे उनसे ही पूछ लिया। बस यहीं से माहौल गरमा गया। नियम टूटते ही सपना भड़क उठीं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। अफरा-तफरी इतनी बढ़ी कि दिव्या से चूक हो गई और वे खुद ही डेंजर ज़ोन में चली गईं।

इस पल पर सपना ने चुटकी लेते हुए इसे “कर्म का फल” बताया, जिससे बहस और तेज हो गई। बात यहीं नहीं रुकी—दिव्या की टिप्पणी पर सपना ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने संघर्ष और पहचान का ज़िक्र किया। डांस को लेकर तंज कसा गया तो सपना ने अपनी जड़ों और मेहनत पर गर्व जताते हुए करारा जवाब दिया। नतीजा—एक छोटा सा टास्क बना बड़े ड्रामे की वजह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button