छत्तीसगढ़

पैपराजी को देख जेह ने दिए पोज, नैनी का हाथ छुड़ाकर भागे

करीना कपूर खान के दोनों बेटों तैमूर और जेह फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। फैंस दोनों स्टार किड्स पर जमकर प्यार लुटाते हैं। तैमूर के साथ ही करीना कपूर खान और सैफ के छोटो बेटे जहांगीर अली खान भी अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बना चुके हैं। यहीं वजह है कि फैंस उनके फोटोज और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में जेह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में जेह ब्रांद्रा स्थित अपने घर में स्पॉट हुए इस दौरान वे अपनी नैनी के साथ थे। पैपराजी ने जेह को घर के बाहर देख उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैद करनी चाही लेकिन नैनी जेह को अंदर ले जाने की कोशिश करने लगी, लेकिन जेह को पैपराजी का उनकी तस्वीरें लेना काफी अच्छा लगा और वे नैनी का हाथ छुड़ाकर पैपराजी की ओर भागे, जब नैनी ने जेह को गोद में लेने की कोशिश की तो वे पैप्स को जमीन पर बैठकर पोज देने लगे। जेह की ये सभी प्यारी शरारते पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई,जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर जेह पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में जेह रेड शॉर्ट्स और येलो क्राक्स पहने नजर आ रहे हैं। करीना कपूर 21 जनवरी 2021 को जेह की मां बनी हैं। जेह डेढ़ साल के हो चुके हैं। उन्हें पैरेंट्स के साथ कई मौकों पर स्पॉट किया जा चुका है, तो आपको जेह की ये प्यारी शरारतें कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button