मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
शिवराज सिंह चौहान ने कहा – व्यापारियों को नहीं, मिलावटखारों को होगी उम्रकैद,2020 की अंतिम कैबिनेट बैठक

भोपाल :मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का फोकस मिलावटखोरों पर ज्यादा है, वर्ष 2020 की मंगलवार को हुई अंतिम कैबिनेट की बैठक में शिवराज सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। धर्म स्वातंत्र्य कानून के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन अध्यादेश को भी मंजूरी दी गई।
इसके तहत मिलावटखोरों को उम्रकैद की सजा होगी। इसलिए व्यापारियों को नहीं, बल्कि मिलावटखोरों लिए कानून में सख्त प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को जीवन भर जेल में चक्की चलाना पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा- नए साल में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश को लागू करने के लिए जुटना है।