मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
		
	
	
आज से MP में छाएंगे बादल, कहीं-कहीं बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल : बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य रहा। मौसम विज्ञानिक ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से प्रदेश में नमी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने के आसार हैं। साथ ही ग्वालियर-चंबल, भोपाल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है।




