Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

प्रदेश की पहली लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

State's first lieutenant Vanshika Pandey met the Chief Minister with courtesy

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय को उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट वंशिका को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया।

लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय राजनांदगांव की रहने वाली हैं। आज वह अपने पिता अजय पाण्डेय, माता मती सरला पाण्डेय, भाई तथागत पाण्डेय, विकास पाण्डेय, कृष्ण कुमार बागड़ी, मती मंजू बागड़ी, आईपीएस जुनेजा के साथ मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के लिए आयी थी। ऑफिसर्स एकेडमी चेन्नई में 11 महीने की प्रशिक्षण के बाद उन्हें 30 जुलाई को लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन मिला। बीई मैकेनिकल वंशिका पाण्डेय आर्मी के टेक्निकल कोर में उनका ऑल इंडिया रैंक तृतीय रहा है।