छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरे हेतु बाहर बड़ा डिस्प्ले लगाने दिए निर्देश

पदभार ग्रहण करते ही नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के आवश्यक व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया।

नव पदस्थ कलेक्टर ने सेकंड फ्लोर में रैंप, बाथरूम रिपेयरिंग एवं पीने के पानी की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल का निरीक्षण दौरान सीसीटीवी कैमरे हेतु बाहर में एक बड़ा डिस्प्ले लगाने हेतु निर्देशित किया।

जिससे कि भर्ती मरीज के परिजन मरीज को बाहर से देख सकें तथा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया गया।
     निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. शशि तिर्की एवं पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button